हिंदुस्तान कॉपर ने आश्रम को 11.35 लाख रुपए दिए:खेतड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए सीएसआर योजना के तहत सौंपा चेक
हिंदुस्तान कॉपर ने आश्रम को 11.35 लाख रुपए दिए:खेतड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए सीएसआर योजना के तहत सौंपा चेक
खेतड़ी : खेतड़ी की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से रामकृष्ण मिशन आश्रम को 11.35 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय परिसर के ओपन थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में हिंदुस्तान कॉपर के कार्यपालक निदेशक एवं इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज को 11.35 लाख रुपए का चेक सौंपा।
ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और जीर्णोद्धार होगा
ये राशि हिंदुस्तान कॉपर की सीएसआर योजना के तहत मिशन में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं उनके जीर्णोद्धार कार्य करवाने के लिए प्रदान की गई है। मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया- रामकृष्ण मिशन सदियों से आज तक स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह की मित्रता का वर्णन करता आ रहा है।
इसके अलावा क्षेत्र में सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शो का निर्वहन किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके अलावा कंप्यूटर सेंटर से बालक व बालिकाओं को तकनिकी शिक्षा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेतड़ी कस्बे में रियायत कालीन ऐतिहासिक धरोहर है जिनका सरंक्षण होने से अस्तित्व बना रहेगा तथा लोगों को प्रेरणा दी जाएगी।
इस अवसर पर स्वामी तारकानंद, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) विपिन शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कमलेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक (गवेषणा) नागेश राजपुरोहित तथा वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) घनश्याम दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581892


