मझाऊ गांव में नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी का स्वागत:ग्रामीण बोले- क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिले
मझाऊ गांव में नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी का स्वागत:ग्रामीण बोले- क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिले
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के मझाऊ गांव में गुर्जरों की ढाणी स्थित हीरामल मंदिर परिसर में गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी का सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान मंजू देवी का स्वागत किया।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी को जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दिनेश ओलखा, सिंगनोर सरपंच प्रदीप गोदारा, भोड़की सरपंच शिशराम बोयल, सिंगनोर के पूर्व सरपंच उम्मेद कुड़ी, सुरेंद्र धाभाई, संदीप गिल, संदीप मूंड, रतन गुर्जर, आनंद गुर्जर, इंद्राज गुर्जर, सागर, जगदीश धाभाई, सुभाष डूडी, गोरूराम कुल्हरी सहित अनेक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581907


