CI सुनील जांगिड़ को वापस कोतवाली SHO लगाने की मांग:शहरवासियों ने वकीलों का पूतला फूंका, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
CI सुनील जांगिड़ को वापस कोतवाली SHO लगाने की मांग:शहरवासियों ने वकीलों का पूतला फूंका, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
सीकर : सीकर के कोतवाली थाने में सीआई सुनील जांगिड़ को वापस लगाने की मांग को लेकर 29 नवंबर (रविवार) को जाट बाजार में शहरवासी इकट्ठे हुए। जिन्होंने सुनील जांगिड़ पर हुई कार्रवाई का विरोध जताते हुए वकीलों का पुतला फूंका। जल्द से जल्द सुनील जांगिड़ को कोतवाली थाना नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

घटना की शुरुआत उपजिला प्रमुख के चुनाव के दिन हुई
26 नवंबर (गुरुवार) को सीकर में उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान वकील को साइड में हटाने की बात को लेकर यह पूरा मामला शुरू हुआ था। एडवोकेट महेंद्र सामोता और सैकड़ों वकीलों ने सीआई सुनील जांगिड़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उस दिन करीब 3:30 घंटे तक विरोध जताया। इसके बाद सीआई सुनील जांगिड़ को कोतवाली पुलिस थाना SHO के पद से हटाकर एसपी ऑफिस लगा दिया गया। 27 नवंबर (शुक्रवार) सुबह भी वकीलों ने आदेश जारी नहीं होने तक विरोध जताया था।
सीआई सुनील जांगिड़ को बहाल करने की मांग
जाट बाजार में सीआई सुनील जांगिड़ को बहाल करने की मांग को लेकर महावीर ने कहा कि सीआई सुनील जांगिड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखी। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अपराधियों को पकड़ने से लेकर वारदातों को सुलझाने में अपना अहम योगदान दिया। इसके बावजूद वकीलों के विरोध के चलते उन्हें हटा दिया गया। जो किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें बहाल किया जाए।

आंदोलन की दी चेतावनी
पवन गौड़ ने कहा कि चुनाव के दौरान पूरा प्रशासन व्यस्त रहता है। इस दौरान यह पूरा मामला हुआ। जिस तरह मामले को तूल दिया जा रहा है वैसा कोई मामला नहीं है। ऐसे में अब हमारी मांग है कि जल्द से जल्द सुनील जांगिड़ को बहाल किया जाए। नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2581896


