[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस का निकाय-पंचायती राज चुनाव अभियान शुरू:विधायक ने भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप, तबादलों और तोड़फोड़ पर भी उठाए सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस का निकाय-पंचायती राज चुनाव अभियान शुरू:विधायक ने भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप, तबादलों और तोड़फोड़ पर भी उठाए सवाल

नीमकाथाना में कांग्रेस का निकाय-पंचायती राज चुनाव अभियान शुरू:विधायक ने भाजपा पर लगाया उपेक्षा का आरोप, तबादलों और तोड़फोड़ पर भी उठाए सवाल

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आगामी नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने की। इस दौरान विधायक सुरेश मोदी ने भाजपा सरकार पर नीमकाथाना क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तबादलों और तोड़फोड़ की कार्रवाई पर भी निशाना साधा।

विधायक बोले- भाजपा ने नीमकाथाना को धकेला पीछे

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि नवंबर 2023 में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने नीमकाथाना को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिससे कई कार्यालयों में पद रिक्त हो गए। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक के तबादलों पर भी सवाल उठाए।

मंडी क्षेत्र में तोड़फोड़ का उठाया मुद्दा

विधायक मोदी ने मंडी क्षेत्र में वर्षों से आबाद लोगों के मकानों और दुकानों पर हुई कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर लोगों के आशियाने और दुकानें तोड़ने की कार्रवाई से आमजन में भारी आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी नगरपालिका और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करें और नगरपालिका तथा पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनाएं।

बैठक को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशाल कंवर, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र महराणियां, एडवोकेट बन्टेश सैनी, उमेश मुण्डोतिया, सुभाष सिंघल, राधेश्याम योगी, अंकित पंच, प्रेम यादव, बलदेव यादव, राजेश बाजिया, रामकुमार यादव एवं शिवपाल भाटी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles