[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीणा छात्रावास में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मीणा छात्रावास में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

राजेंद्र मीणा बोसाना बने छात्रावास अध्यक्ष, बजरंग लाल मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

सीकर : शहर के मीणा छात्रावास में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, राजेंद्र मीणा बोसाना, कैप्टन जय नारायण मीणा, बजरंग लाल मीणा, शिवलाल मीणा, प्यारेलाल मीणा, विनोद कुमार, सांवरमल थोई एवं कैलाश मीणा ने संबोधित किया। मंच संचालन नंदलाल मीणा ने किया।

इसके बाद छात्रावास सेवा समिति की चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें राजेंद्र कुमार मीणा बोसाना को अध्यक्ष तथा बजरंग लाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक सलाहकार मंडल में मोहनलाल बोसाना, जय नारायण मीणा सागरवा, सांवरमल थोई, शिवलाल मीणा रींगस, वीरेंद्र मीणा सीकर, ताराचंद मीणा सीकर एवं कन्हैया लाल मीणा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मीणा बोसाना ने सभी का आभार जताते हुए छात्रावास के विकास और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।

उन्होंने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं में सुधार, भोजन की गुणवत्ता और समय-सारणी बेहतर करने तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की बात कही। साथ ही पठन-पाठन और खेलकूद के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर महामंत्री हेमंत मीणा, मूलचंद मीणा, चंद्रशेखर मीणा, सुभाष मीणा, राजेश मीणा, आसकरण मीणा, विक्रम, नरेंद्र, दीपक मीणा, बबलू मीणा, मदन लाल मीणा, जगदीश मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles