बाजला, खिचड़ो का बास और फिरास का बास में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
मंडावा के गांवों में विकास की रफ्तार नहीं रुकने दूंगी : रीटा चौधरी
झुंझुनूं : मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रीटा चौधरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजला, खिचड़ो का बास एवं फिरास का बास में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का चुनरी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जाकिर झुनझुनूवाला ने बताया कि ग्राम बाजला में पंचायत भवन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक इंटरलॉक सड़क एवं 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम खिचड़ो का बास में स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्राम फिरास का बास में बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय टिन शेड का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “सरकार मेरी हो या उनकी, मुझे काम से मतलब है और मैं हर हाल में क्षेत्र के लिए विकास कार्य लेकर आती हूं।” विधायक ने कहा कि सरकार ने उनकी अनुशंसा पर ग्रामीण क्षेत्रों में मिसिंग लिंक सड़कों एवं पैचवर्क के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी।

भूमिदान करने वालों का किया सम्मान
बाजला में 33 केवी जीएसएस के लिए भूमि दान करने वाले राजेश एवं तनवीर, पुत्र ईश्वर बालाराम का विधायक रीटा चौधरी ने साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने भूमिदान के लिए परिवार का आभार जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक रीटा चौधरी का चुनरी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान सरपंच विमला देवी, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार सिंह, रणधीर सिंह खीचड़, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, शीशराम सरावग, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डाबड़ी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शीशराम बेनीवाल, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह खीचड़, मुस्ताक खान, बाबू खान, विद्याधर खीचड़, ओमप्रकाश बुड़ानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2404664


