[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरपंच का मानदेय जरूरतमंदों को समर्पित, संतोष देवी ने पदभार संभालते ही की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सरपंच का मानदेय जरूरतमंदों को समर्पित, संतोष देवी ने पदभार संभालते ही की घोषणा

महनसर में मंगल गीतों और पूजा-अर्चना के बीच हुआ पदग्रहण समारोह, करीब 300 ग्रामीण बने साक्षी; बिना भेदभाव पंचायत के विकास का दिलाया भरोसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : महनसर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच संतोष देवी संजय कस्वा ने पदभार संभालते ही जनसेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने सरपंच पद पर मिलने वाले मानदेय की पूरी राशि गांव के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता पर खर्च करने का ऐलान किया। पदग्रहण समारोह में मौजूद ग्रामीणों ने उनकी इस घोषणा की सराहना की। समारोह में करीब 300 ग्रामीणों ने भाग लेकर नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं दीं।

मंगल गीतों के बीच संभाली पंचायत की जिम्मेदारी

समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। नवनिर्वाचित सरपंच संतोष देवी ने अपने पति संजय कस्वा के साथ पंचायत भवन में पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद फीता काटकर पंचायत भवन में प्रवेश किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

पंचायत कार्मिक महिपाल सिंह एवं सुनीता ने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाकर नवनिर्वाचित सरपंच को विधिवत कार्यभार सौंपा। समारोह में सभी निर्वाचित वार्ड पंचों का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया।

सरपंच बोलीं—पद धन कमाने का नहीं, गांव की सेवा का माध्यम

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच संतोष देवी ने घोषणा की कि सरपंच पद पर मिलने वाले मानदेय की राशि वह अपने घर नहीं ले जाएंगी, बल्कि गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीणों की मदद में खर्च करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनके लिए सरपंच का पद धन या नाम कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की सेवा करने का अवसर है। सभी ग्रामीणों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के ग्राम पंचायत का विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न और अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की

समारोह में जिला परिषद सदस्य विमल कंवर यशवर्धन की टीम की ओर से अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न भेंट कर नवनिर्वाचित सरपंच का सम्मान किया गया। वहीं भंवरलाल सर्वा एवं तुलसीराम सर्वा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षाविद् लक्ष्मणराम धीवा, वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मणराम सर्वा, दलीप कस्वा, गोविंद खेतान, पवन मस्करा, विष्णु महर्षि, कुलदीप चौमाल, ओमप्रकाश तिवाड़ी, राजेंद्र सिंह भाटी एवं नदीम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे।

सभी को साथ लेकर करेंगे महनसर का विकास

समारोह में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास में हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। सरपंच प्रतिनिधि संजय कस्वा की ओर से आगंतुकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। अंत में सरपंच संतोष देवी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए महनसर के समग्र विकास के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77