[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 13 दिसंबर को सजेगा प्रतिभाओं का मंच, रकमा करेगा होनहारों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 13 दिसंबर को सजेगा प्रतिभाओं का मंच, रकमा करेगा होनहारों का सम्मान

द्वितीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू, विद्यार्थी, खिलाड़ी, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे सम्मानित; 6 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोसिएशन (रकमा) की जिला इकाई की ओर से 13 दिसंबर 2026 को चूरू में द्वितीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय की शैक्षणिक, खेलकूद, प्रशासनिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं के साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संगठन ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रकमा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कादिर हुसैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

दसवीं-बारहवीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले होंगे सम्मानित

डॉ. कादिर हुसैन ने बताया कि समारोह में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, एनसीसी का सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले, स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रतिभाएं, पीएचडी, आईआईटी, आईआईएम, यूजीसी नेट, जेईई, सेट, सीए, आईसीडब्ल्यूए एवं सीएस से संबंधित निर्धारित उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

अधिकारी-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का भी होगा सम्मान

समारोह में 5 अगस्त 2025 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नगरपालिका एवं नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच भी सम्मानित होंगे।

छह तहसीलों में सौंपी जिम्मेदारी

रकमा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नियाज खान ने बताया कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की जानकारी एकत्रित करने के लिए तहसीलवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चूरू में वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद वसीम अली भाटी, रतनगढ़ में सेवानिवृत्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अनवर कुरैशी, राजगढ़ में सेवानिवृत्त प्राचार्य हासम खान खिंची, तारानगर में फरमान खान, सुजानगढ़ में अध्यापक मोहम्मद अकरम तथा सरदारशहर में शिक्षक मोहम्मद असलम को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद वसीम भाटी ने समाजसेवियों, अल्पसंख्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगे आकर समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

6 दिसंबर तक भेज सकेंगे आवेदन

जिलाध्यक्ष मोहम्मद नियाज खान ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र प्रतिभाएं अपनी उपलब्धियों से संबंधित विवरण व्हाट्सएप नंबर 9929907730, 9610334639 एवं 9413542965 पर भेज सकती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77