कुंदकेश्वर महादेव मंदिर में विराजे शिव परिवार, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कस्बा
उदयपुरवाटी में दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं; सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के वार्ड संख्या 33 स्थित जमात दादू मंदिर वाली गली में नवनिर्मित कुंदकेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान हवन-पूजन, भव्य कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगल गीतों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार शाम चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। शनिवार सुबह आठ बजे कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं। भक्ति संगीत की धुन पर नृत्य और मंगल गीतों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

शुभ मुहूर्त में हुई शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा
सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण की। मंदिर के पुजारी तुलसीराम योगी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद शिवदयाल स्वामी, पार्षद राहुल ओला, मुकेश वर्मा, निरंजन शर्मा, सुरेश कुमावत, प्रदीप बाटू, महेश कुमावत, रोहिताश कुमावत, हितेश शर्मा, सांवरमल दर्जी, विकास शर्मा, रणसिंह चौधरी, राजेंद्र जांगिड़, आशीष, अंकित जांगिड़, अनिल सैनी, चेतन गहलोत एवं बाबू खां सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2582099

