चूरु प्रीमियर लीग CPL थर्ड ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने किया
शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रोड शो के साथ पहुंचे खेल मैदान सेठानी के जोहड़ पर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित सेठानी के जोहड़े पर प्रीमियम लीग (CPL-3) ओपन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने किया। यह भव्य आयोजन खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक उत्सव साबित हुआ। इस टूर्नामेंट ने स्थानीय खेल प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया, जहाँ खिलाड़ियों ने फ्लड लाइट्स की रोशनी में अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण इसके मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तनवीर खान रहे।
तनवीर खान ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल की भावना को सर्वोपरि बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम वर्क और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने चूरू में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पहला मैच ए. के. कंस्ट्रक्शन अंगूना मोहल्ला एवं नया बास के साथ खेला गया जिसमें विजेता ए. के. कंस्ट्रक्शन क्रिकेट टीम रही। दूसरा मैच सांसी क्रिकेट टीम एवं भूतिया बास के बीच खेला गया जिसमें सांसी क्रिकेट टीम विजेता रही। तीसरा मैच ए. के. कंट्रक्शन एवं सांसी क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया जिसमें विजेता ए .के. कंट्रक्शन क्रिकेट टीम रही। रात्रि देर तक चले नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में हजारों की संख्याओं में दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।
CPL-3 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी मैच बेहद रोमांचक रहे, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मैदान में उमड़े। चौकों-छक्कों की बरसात और कड़े मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस सफल आयोजन ने चूरू के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नया आयाम जुड़ गया है।। क्रिकेट प्रेमी आस-पास के राज्यों से खेलने के लिए चूरू आने लगे हैं। यह चूरू के लिए बड़ा ही सौभाग्य है।
खेल प्रेमियों में स्टेज पर कांग्रेस नेता रंणजीत सातडा, एडवोकेट सुरेश कल्ला, मदन पूनिया, नासिर खान एडवोकेट, युवा नेता अली हसन, आसिफ खान, जाबीर खान, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्यारेलाल, दीपक स्वामी, सलीम खान, शहजाद खान, शाहरुख खान, मारूफ खान, युवा नेता चंद्रभान शर्मा आदि उपस्थित रहे। एवं आथुना मोहल्ला युवा टीम।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2304270


