वंडर सीमेंट ने जरूरतमंद श्याम भक्तों को कपड़े किए भेंट
वंडर सीमेंट ने जरूरतमंद श्याम भक्तों को कपड़े किए भेंट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया
बुहाना : श्री श्याम मानव सेवा संस्थान बुहाना में रह रहे जरूरतमंद एवं दिव्यांग श्याम भक्तों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वंडर सीमेंट ने सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत 20 टी-शर्ट, 20 लोअर और 20 कैप भेंट किए।
यह सामग्री वंडर सीमेंट के जोनल हेड लोकेश शर्मा, बिजनेस पार्टनर नरेश कुमार अग्रवाल, विपणन अधिकारी अशोक शर्मा और डीलर सुरेश कुमार के सहयोग से संस्थान को उपलब्ध कराई गई। इससे संस्थान में रह रहे श्याम भक्तों को कपड़ों की आवश्यकता पूरी करने में मदद मिली।
संस्थान निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग श्याम भक्तों की सेवा समाज के भामाशाहों, सामाजिक संस्थाओं और सहयोगकर्ताओं के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर मिलने वाली छोटी-सी सहायता भी उसके लिए बड़ी राहत बन जाती है और उसे समाज के साथ होने का विश्वास दिलाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2304267


