सिंघाना में तृतीय डाक कावड़ यात्रा का आयोजन
लोहार्गल धाम से जल लेकर रवाना होंगे कावड़िए, 10 अगस्त को शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक
सिंघाना : क्षेत्र में तृतीय डाक कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। ‘जय बाबा स्वरूपनाथ जी महाराज’ के जयघोष के साथ आयोजित होने वाली यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवरंग डांगी एवं हवलदार बाबूलाल मीणा शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कावड़ियों का जत्था 9 अगस्त 2026 को पवित्र लोहार्गल धाम से जल लेकर सिंघाना के लिए रवाना होगा। डाक कावड़ की परंपरा के अनुसार श्रद्धालु बिना रुके दौड़ते हुए जल लेकर सिंघाना पहुंचेंगे।
10 अगस्त को मीणा मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
आयोजन को सफल बनाने में विक्की मीणा, समाजसेवी मैक्स सिंघानिया, कुलदीप मीणा, सनी नायक, उदय घुमरिया, रामप्रताप मीणा, मोहन मीणा, महिपाल मीणा, सतीश मीणा, अमित शर्मा, अनिल नायक, सुरेश नायक एवं कमल मीणा सहित स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का सहयोग रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2304267


