चारावास जीएसएस पर मेंटेनेंस के दौरान कर्मचारी को लगा करंट: ठेकेदार के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग
चारावास जीएसएस पर मेंटेनेंस के दौरान कर्मचारी को लगा करंट: ठेकेदार के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेंद्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के चारावास गांव स्थित जीएसएस पर रविवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान ठेकेदार के कर्मचारी लोयल निवासी प्रदीप काजला पुत्र धर्मपाल काजला को करंट लग गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप शटडाउन लेकर जीएसएस पर मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हवाई करंट आने के कारण प्रदीप करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से सीढ़ी भी जगह-जगह से जल गई। साथी कर्मचारी अनिल और अनुज ने प्रदीप को नीचे उतारा। इसके बाद परिजन प्रदीप काजला को चिड़ावा के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद ठेकेदार को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद भी ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। रविवार शाम को हरि सिंह माठ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जीएसएस पर विरोध-प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।कर्मचारियों ने बताया कि जीएसएस पर चार फीडरों में हवाई करंट आता है, जिससे कर्मचारियों में भय बना हुआ है। कार्य करते समय कर्मचारियों को डर-डर कर लाइन पर चढ़ना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि सभी जिओ सप्लाई खराब हैं। जगह-जगह से जिओ टूटे हुए हैं तथा कई जगह उन्हें बांधकर सप्लाई की जा रही है।ग्रामीणों ने जीएसएस पर सुरक्षा उपकरण और मेंटेनेंस के उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि जीएसएस परिसर में फीडरों के पास बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है तथा बाहर से पानी आकर परिसर में भर जाता है। ग्रामीणों ने परिसर में कंक्रीट बिछाने और रात्रि के समय जीएसएस पर लाइट की व्यवस्था करने की भी मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने विभाग में अन्य कर्मचारियों को दिखा रखा है, जबकि यहां कार्य अन्य कर्मचारी कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारियों को मात्र 6000 रुपए दिए जा रहे हैं और उनका पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 10:30 बजे बिजली कट गई थी, जो शाम 5 बजे तक भी सुचारू नहीं हुई। ठेकेदार के कर्मचारियों ने मांग की कि जब तक ठेकेदार मौके पर आकर उनसे बात नहीं करेगा और उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक बिजली सुचारू नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर हरि सिंह माठ, अनीश फौजी, कपिल चाहर, सुशील कल्याण, कर्ण सिंह बांगड़वा, मनोज बांगड़वा, सुरेश ढाका, महिपाल भगासरा, राजवीरेंद्र सिंह काजला, सुरेंद्र काजला, संजय काजला, उमेद काजला, नरेंद्र माठ, विजय सिंह बोरान, अनिल काजला, विजेंद्र चाहर, कुलदीप चाहर, मुकेश चाहर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2332887

