[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में जर्जर मकान गिरा:आसपास कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टला, नगरपालिका ने मलबा हटाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में जर्जर मकान गिरा:आसपास कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टला, नगरपालिका ने मलबा हटाया

चिड़ावा में जर्जर मकान गिरा:आसपास कोई नहीं होने से बड़ा हादसा टला, नगरपालिका ने मलबा हटाया

चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 30 स्थित नमक वाली गली में शनिवार शाम एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त रास्ते में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी राकेश शर्मा ‘पाटन वाला’ ने नगरपालिका प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नगरपालिका टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

नगरपालिका ने जेसीबी से हटवाया मलबा।
नगरपालिका ने जेसीबी से हटवाया मलबा।

नगरपालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर गिरे मलबे को हटवाया। इससे आमजन के आवागमन में कोई बाधा नहीं आई और यातायात सुचारु बना रहा। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और राहत महसूस की।

Related Articles