[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण किया:मानसून में 21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण किया:मानसून में 21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया

सिंघाना स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण किया:मानसून में 21 हजार पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया

सिंघाना : सिंघाना के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल परिसर में युवाओं ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना है। इस दौरान 21 फलदार, छायादार और सजावटी पौधे रोपे गए, जिनमें गुलाब, अशोक और नींबू के पौधे प्रमुख थे।

युवा अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि इस मानसून सत्र में कुल 21 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) और सिंघानिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।

पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया

युवाओं का यह समूह पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है। अध्यक्ष डी.पी. सैनी के अनुसार, पूर्व के वर्षों में लगाए गए 20,000 से अधिक पौधे अब बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं। ये वृक्ष न केवल हरियाली बढ़ा रहे हैं, बल्कि वातावरण को शुद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी के साथ राजू गराटी, सुनील सैनी, कपिल, अनिल और रणजीत उपस्थित थे। स्कूल परिवार के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Related Articles