सुरेश कुमावत झुंझुनूं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त:भालोठ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- संगठन को मजबूती मिलेगी
सुरेश कुमावत झुंझुनूं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त:भालोठ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- संगठन को मजबूती मिलेगी
पचेरी : झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए सुरेश कुमार कुमावत का शनिवार को भालोठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भालोठ से हरियाणा बॉर्डर तक एक विजय जुलूस भी निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी की अनुशंसा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से सुरेश कुमार कुमावत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमावत रायपुर अहिरान (पचेरी) निवासी हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं।
पूर्व सरपंच गोखन, ढाणी भालोठ ने कुमावत की नियुक्ति को क्षेत्र के लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि कुमावत लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। रविकांत घसेड़ा ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने कुमावत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उन पर भरोसा जताया है।
सुरेश कुमार कुमावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी और सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर रविकांत घसेड़ा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रदीप चुडिना, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र, उपसरपंच, पूर्व सरपंच गोखन, सूरत सिंह, सतबीर यादव, सुनील पंवार, धर्मेंद्र चौहान, इन्द्र स्वामी पत्रकार, महेंद्र भालोठ, सुरेश भालोठ, राजकुमार कुशलपुरा, रघुवीर हलवाई, प्रेम नाई, राकेश, दयाराम भालोठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2304095


