सिंघाना में मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बरामद:युवक हिरासत में, पुलिस और औषधि विभाग की कार्रवाई
सिंघाना में मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बरामद:युवक हिरासत में, पुलिस और औषधि विभाग की कार्रवाई
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के बाइपास सर्किल पर पुलिस और जिला औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। इस दौरान स्टोर से नशीली दवाएं बरामद की गईं और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा को मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस और जिला औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने बाइपास सर्किल स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच शुरू की।
नशीली दवाओं की सप्लाई के बारे में पता कर रही पुलिस
टीम ने मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल के चार पत्ते बरामद किए। मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस और औषधि विभाग की टीम बरामद दवाओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन नशीली दवाओं की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
सिंघाना थाना प्रभारी सीआई सुगन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है और नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
थाना प्रभारी ने क्षेत्र के युवाओं से नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, उसके परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ये रहे मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान जिला औषधि नियंत्रक सरिता मीणा, लोकेश सिंह, सीआई सुगन सिंह, डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा, सुरेंद्र काजला, हरकेश मीणा और हर्ष फोगाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2304095


