[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने Gen-Z आंदोलन पर लिखा:लक्ष्मणगढ़ में हुई निबंध प्रतियोगिता, सबसे बेस्ट निबंध पर 11,000 रुपए तक के पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

21 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने Gen-Z आंदोलन पर लिखा:लक्ष्मणगढ़ में हुई निबंध प्रतियोगिता, सबसे बेस्ट निबंध पर 11,000 रुपए तक के पुरस्कार

21 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने Gen-Z आंदोलन पर लिखा:लक्ष्मणगढ़ में हुई निबंध प्रतियोगिता, सबसे बेस्ट निबंध पर 11,000 रुपए तक के पुरस्कार

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में स्टेट लेवल पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों के 198 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने समसामयिक विषय पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस नाथावत ने बताया- प्रतियोगिता का विषय ‘विश्व पटल पर Gen-Z आंदोलन: लोकतांत्रिक पुनर्जागरण, सत्ता परिवर्तन और अराजकता के बीच नई पीढ़ी की निर्णायक भूमिका’ रखा गया था। विद्यार्थियों ने इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार लिखे।

प्रतियोगिता में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, रतनगढ़, लाडनूं, नवलगढ़, सुजानगढ़, लक्ष्मणगढ़ और कोटा सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विजेताओं को मिलेंगे 11 हजार रुपए तक के पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 7,100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा वरीयता सूची में शामिल 20 प्रतिभागियों को 500-500 रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कॉलेज स्टाफ ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशासक परमेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक महेश कुमार अग्रवाल और सहसंयोजक मनीष देव मील के निर्देशन में किया गया। आयोजन में लेफ्टिनेंट डॉ. नरेश कुमार वर्मा, घनश्याम वर्मा, नरेश शर्मा, मोहम्मद फारूक, लक्ष्मण राम मेहरा, पंकज शर्मा और कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77