[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीलो सीएचसी में रक्तदान शिविर, 55 यूनिट रक्त संग्रहित:नीमकाथाना की टीम ने किया रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

जीलो सीएचसी में रक्तदान शिविर, 55 यूनिट रक्त संग्रहित:नीमकाथाना की टीम ने किया रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

जीलो सीएचसी में रक्तदान शिविर, 55 यूनिट रक्त संग्रहित:नीमकाथाना की टीम ने किया रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

पाटन : पाटन के जीलो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को रक्तकोष फाउंडेशन की सीकर जिला शाखा ने पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। दोपहर तक 55 यूनिट रक्त जमा किया गया। शिविर में जीवनरेखा ब्लड बैंक, नीमकाथाना की टीम ने रक्त संग्रह किया। युवाओं समेत कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तकोष फाउंडेशन के सीकर जिलाध्यक्ष महेश कुमार जांगिड़ ने बताया- शिविर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (आईएएस) के जन्मदिन पर लगाया गया था। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ, औषधि वितरक, लैब स्टाफ, वार्ड बॉय, आयुष्मान, कंप्यूटर शाखा, पंजीकरण शाखा और सफाई कर्मचारी भी मौजूद थे।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार सैनी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आशीष भारत, घनश्याम शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़ एडवोकेट, परवीन कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, गौरव वर्मा, राजू गुर्जर प्रधान, पवन कंवरवाल, नरेश पहलवान, अजय वार्ड पंच, आशीष, भंवर सिंह और कृष्ण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77