नीमकाथाना में नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग:हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव समेत तीन मांगें रखीं, समिति ने रेल मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
नीमकाथाना में नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग:हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव समेत तीन मांगें रखीं, समिति ने रेल मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
नीमकाथाना : रेल सेवा विस्तार संघर्ष समिति ने नीमकाथाना में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर तीन मांगों का ज्ञापन रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर शिशुपाल वर्मा को सौंपा। समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने इसका नेतृत्व किया। ज्ञापन में नीमकाथाना रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में रेल सुविधाएं बढ़ाने, नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव देने की मांग की गई है।
समिति ने ट्रेन नंबर 14705 का रींगस तक का यात्रा समय कम करने और अनावश्यक ठहराव घटाने की मांग रखी। ज्ञापन में ट्रेन को सुबह 9 बजे तक ढेहर का बालाजी पहुंचाने की बात कही गई है, ताकि जयपुर जाने वाले यात्री समय पर पहुंच सकें।
नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग
समिति ने जयपुर से रोज शाम 6:40 बजे रींगस, नीमकाथाना और नारनौल होते हुए दिल्ली तक नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग भी की। साथ ही उदयपुर सिटी से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन नंबर 22985 हमसफर एक्सप्रेस का नीमकाथाना स्टेशन पर ठहराव मांगा।
इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा
कन्हैया लाल यादव ने बताया कि इन मांगों से नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, पाटन और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों रोजाना रेल यात्रियों को लाभ होगा। इससे जयपुर, दिल्ली और उदयपुर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
ज्ञापन की प्रतियां उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, जयपुर और जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को भी भेजी गई हैं। समिति ने रेलवे प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष कान्हा यादव, ग्यारसी लाल सैनी, संदीप अग्रवाल, एडवोकेट विकास जाखड़, नरेश टेलर और पंकज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2582004


