[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटवाद टीबा में युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई शपथ:प्रधान कविता कंवर ने कहा- गांवों में लोगों को गिनाएंगे नशे के दुष्परिणाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटवाद टीबा में युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई शपथ:प्रधान कविता कंवर ने कहा- गांवों में लोगों को गिनाएंगे नशे के दुष्परिणाम

कोटवाद टीबा में युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई शपथ:प्रधान कविता कंवर ने कहा- गांवों में लोगों को गिनाएंगे नशे के दुष्परिणाम

चूरू : चूरू के कोटवाद टीबा गांव में नशामुक्ति भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम चूरू उत्तर पंचायत समिति की प्रधान कविता कंवर और पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद ने किया।

कविता कंवर ने पंचायत समिति क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर देवी-देवताओं के सामने धोक लगाई। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कविता कंवर ने कहा कि गांव में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे और महिलाओं को भी जागरूक किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित मेघवाल, राजेन्द्र सिंह कोटवाद, कोटवाद सरपंच नरेन्द्र सिंह कोटवाद, सुभाष जांगिड़, रघुवीर प्रसाद स्वामी, प्रभु सिंह घण्टेल, नवल राठौड़, ऋषिराज कोटवाद, दीनदयाल खारड़िया, मोनू जोड़ी, निरंजन सिंह राठौड़, मनोज सिंह राठौड़, गंगा सिंह उप सरपंच, रोहिताश प्रजापत, छगनदास स्वामी, छतुसिंह, प्रमोद स्वामी, अमीत चौहान, रेवंत सिंह, डुंगरदास स्वामी, बिजेन्द्र भाटी, गजेन्द्र चौहान, शक्ति सिंह और नागरमल प्रजापत मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77