[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बेटी की शादी के लिए रखे ज्वेलरी-रुपए चोरी:गांव गया था परिवार, पड़ोसी बच्चे ने भागते हुए 4 चोर देखे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बेटी की शादी के लिए रखे ज्वेलरी-रुपए चोरी:गांव गया था परिवार, पड़ोसी बच्चे ने भागते हुए 4 चोर देखे

सीकर में बेटी की शादी के लिए रखे ज्वेलरी-रुपए चोरी:गांव गया था परिवार, पड़ोसी बच्चे ने भागते हुए 4 चोर देखे

सीकर : सीकर में बंद मकान में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर से करीब 45 लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वहीं वारदात के समय पड़ोस के एक बच्चे ने चार चोरों को देखा। इस पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद मकान मालिक पहुंचे। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। सदर थाना इलाके में पालवास रोड पर मयूरा सिटी में शनिवार रात करीब 2 बजे चोरी की वारदात हुई।

मयूरा सिटी निवासी प्रताप सिंह ने बताया- परिवार के साथ अपने गांव खेटिया किसी काम से रात करीब 8 बजे निकले थे। इसके बाद रात करीब 2 बजे पड़ोसी ने हमें सूचना दी कि मकान में चोरी हुई है। इसके बाद हम आए। जब अंदर जाकर देखा तो घर में रखा करीब 24 तौला सोने के जेवर और 3.20 लाख रुपए की नकदी गायब मिली। पड़ोस में रहने वाले बच्चे मीमान्शु ने बताया- रात को उसे पड़ोस से अलग-अलग आवाज सुनाई दे रही थी। जब वह बाहर आया तो देखा कि चार चोर हैं। ऐसे में उसने परिवार को इस बारे में बताया। प्रताप सिंह ने बताया- बेटी की सगाई के लिए जेवर और नकदी रखे हुए थे।

5 महीने पहले भी हो चुकी कॉलोनी में चोरी

प्रताप सिंह ने बताया- कॉलोनी में करीब 5 महीने पहले भी आधा दर्जन मकान में चोरी हुई थी। उस मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कॉलोनी के लोगों ने कहा- जब पहली बार वारदात हुई। उसके बाद 2 से 3 दिन गश्त हुई, लेकिन उसके बाद कोई गश्त नहीं हुई। अब लोगों की मांग है कि चोरों को जल्द पकड़कर माल बरामद किया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77