[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपखंड कार्यालय, एसडीएम कोर्ट स्थानीय स्तर पर खोलने की मांग:गुढ़ागौड़जी में पांचवें दिन अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपखंड कार्यालय, एसडीएम कोर्ट स्थानीय स्तर पर खोलने की मांग:गुढ़ागौड़जी में पांचवें दिन अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

उपखंड कार्यालय, एसडीएम कोर्ट स्थानीय स्तर पर खोलने की मांग:गुढ़ागौड़जी में पांचवें दिन अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय और एसडीएम कोर्ट को स्थानीय स्तर पर खोलने की मांग को लेकर सर्व समाज का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के पांचवें दिन प्रदर्शनकारियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय स्तर पर राजस्व मामलों की सुनवाई की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

धरनार्थियों का कहना है कि गुढ़ा तहसील के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के सरकार के फैसले से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। किसानों, आमजन और अधिवक्ताओं को राजस्व मामलों के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी, जिससे समय और आर्थिक भार दोनों बढ़ेंगे।

धरना संयोजक जेपी महला ने बताया कि गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की जनता की मांग पूरी होने तक यह आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस धरने में कुड़ाराम जाखड़, रोहिताश टीटनवाड़, दारासिंह, भोजराज शर्मा, राजीव दायमा, मनोज कुलहरि, सतपाल मावलिया, संजय नेहरा, गणेश गुप्ता, गोरूराम कुलहरि, विकास नेहरा, कैलाश डूडी और सतीश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पांचवें दिन के इस अर्धनग्न प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलनकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles