[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर क्षेत्र में 13 सड़कों को मिली मंजूरी:6.66 करोड़ की लागत से 29.30 किमी सड़कें बनेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर क्षेत्र में 13 सड़कों को मिली मंजूरी:6.66 करोड़ की लागत से 29.30 किमी सड़कें बनेंगी

जसरापुर क्षेत्र में 13 सड़कों को मिली मंजूरी:6.66 करोड़ की लागत से 29.30 किमी सड़कें बनेंगी

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में मिसिंग लिंक योजना के तहत 27 सड़कों के लिए राज्य सरकार ने 11.97 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इनमें जसरापुर क्षेत्र की 13 सड़कें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 29.30 किलोमीटर है और इन पर 6 करोड़ 66.50 लाख रुपए खर्च होंगे। इस स्वीकृति पर खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।

विधायक गुर्जर ने बताया कि जसरापुर क्षेत्र में जसरापुर से ढाणी चनेजा तक 4 किलोमीटर सड़क के लिए 77 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी तरह, चरण सिंह नगर से डूंगा वाली जोहड़ी वाले रास्ते तक 2 किलोमीटर सड़क 56 लाख रुपए की लागत से बनेगी।

लोयल में धन सिंह के घर से भुकाना सीमा तक 2.5 किलोमीटर सड़क 73 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। देवता में दीवाना जोहड़ मुख्य सड़क से जीवन के घर तक 0.500 किलोमीटर सड़क पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे, जबकि देवता में ही मुख्य सड़क पर हीरामल मंदिर से ओंकारमल के घर की ओर 1.4 किलोमीटर सड़क 39 लाख रुपए की लागत से बनेगी।

सरदारपुरा में पुराने कुएं से पावर हाउस की ओर 0.500 किलोमीटर सड़क 15 लाख रुपए की लागत से तथा श्रीकृष्ण नगर से शिवनगर तक 1.5 किलोमीटर सड़क 43 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। सड़क जीर्णोद्धार के तहत चारावास से लोयल वाया खौजियों की ढाणी तक 3 किलोमीटर सड़क 58 लाख रुपए की लागत से बनेगी। रसूलपुर से मोठूका तक की सड़क के लिए 36 लाख रुपए की लागत स्वीकृत की गई है।

अन्य स्वीकृत जीर्णोद्धार कार्यों में चरण सिंह नगर सड़क से ढाणी श्योराण तक 4 किलोमीटर सड़क के लिए 90 लाख रुपए, सरदारपुरा से चारावास तक 2.4 किलोमीटर सड़क के लिए 53.50 लाख रुपए, तातीजा से ढाणी गलदरिया तक 3 किलोमीटर सड़क के लिए 66 लाख रुपए तथा बड़ाऊ से ढाणी लेशवा तक 2.5 किलोमीटर सड़क के लिए 45 लाख रुपए की लागत शामिल है। जसरापुर क्षेत्र में इन 13 सड़कों की मंजूरी मिलने पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर तथा राजस्थान सरकार का आभार जताया है।

Related Articles