देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ चूरू, हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
जिलेभर में निकली तिरंगा प्रभात फेरी, 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में तिरंगा प्रभात फेरियां निकाली गईं। विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभात फेरियों से जिले का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिलेवासियों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि अभियान के तहत जिला, ब्लॉक, पंचायत समिति एवं शहरी निकाय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अगस्त को पंचायत समिति स्तर पर तिरंगा रैली, 11 और 12 अगस्त को निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रदर्शनी और मेले आयोजित होंगे।
13 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। 13 से 17 अगस्त तक शहरी निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं के कार्यालयों, भवनों और स्मारकों पर विशेष सजावट की जाएगी। इसी अवधि में प्रत्येक निकाय एवं पंचायत स्तर पर तिरंगा कैनवास और हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा कैनवास पर आमजन हस्ताक्षर करने के साथ देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी भावनाएं भी व्यक्त कर सकेंगे।
13 से 15 अगस्त तक राजकीय एवं निजी कार्यालयों तथा भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 14 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वर्ष 2026 का हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष को समर्पित है। अभियान के तहत सामूहिक राष्ट्रगान, तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा रैली और अन्य देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2303948

