[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद के खेड़ी में खेत से ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी का प्रयास : खेत मालिक के जागने पर भागे, क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद के खेड़ी में खेत से ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी का प्रयास : खेत मालिक के जागने पर भागे, क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल

जाजोद के खेड़ी में खेत से ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी का प्रयास : खेत मालिक के जागने पर भागे, क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के खेड़ी झूझारजी मंदिर के पास स्थित खेत में ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी करने का प्रयास किया गया। यह घटना देर रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब अज्ञात चोरों ने झाबर मल जितरवाल के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाया।

चोर ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर निकालने की तैयारी कर रहे थे, तभी खेत मालिक झाबर मल जितरवाल की नींद खुल गई। मालिक को जागता देख चोर घबरा गए और अपना सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए। खेत मालिक के समय पर जाग जाने से ट्रांसफॉर्मर का कॉपर वायर चोरी होने से बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खेत मालिक ने तुरंत लाइनमैन मदन बाजिया को सूचित किया। सूचना पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles