एक ही रात में दो नंद घरों में चोरी:बच्चों की पढ़ाई वाली LED ले गए बदमाश, सुबह राहगीर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना दी
एक ही रात में दो नंद घरों में चोरी:बच्चों की पढ़ाई वाली LED ले गए बदमाश, सुबह राहगीर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना दी
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक ही रात में दो नंद घर (आंगनबाड़ी केंद्र) चोरों के निशाने पर आ गए। अज्ञात बदमाशों ने हांसपुर क्षेत्र की मलजीवाली और स्वरूप सिंह वाली ढाणी स्थित नंद घरों के ताले तोड़ दिए।
बदमाश दोनों केंद्रों से छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए लगाई गई कीमती LED चोरी कर ले गए। घटना शुक्रवार सुबह तब सामने आई जब एक राहगीर की नजर टूटे तालों पर पड़ी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
राहगीर की नजर पड़ी तो खुला राज
यह पूरी घटना शुक्रवार सुबह सामने आई। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर की नजर अचानक आंगनबाड़ी केंद्रों के टूटे हुए तालों पर पड़ी। अनहोनी की आशंका होने पर उसने तत्काल इसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सैनी और सुनीता सैनी तुरंत मौके पर पहुंचीं।
जब कार्यकर्ताओं ने केंद्रों के अंदर जाकर जांच की, तो वहाँ का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, मलजीवाली स्थित नंद घर में चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़े थे, जबकि स्वरूप सिंह वाली ढाणी के केंद्र में एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। बदमाश दोनों ही जगहों से बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन के लिए लगाई गई LED समेटकर फरार हो चुके थे।
बच्चों की डिजिटल पढ़ाई पर फिरा पानी
नंद घरों में आने वाले छोटे बच्चों को खेल-कूद और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से शुरुआती शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके लिए इन केंद्रों में विशेष रूप से LED स्क्रीन लगाई गई थीं। अब LED चोरी हो जाने से मासूम बच्चों की दैनिक गतिविधियां और डिजिटल पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो जाएगी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
चोरी की इस वारदात के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी चोरियों पर लगाम लग सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2300127


