[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में आंदोलन तेज, सीएम-प्रभारी मंत्री का पुतला फूंका:सर्व समाज ने उपखंड की मांग पर निकाली विशाल विरोध रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में आंदोलन तेज, सीएम-प्रभारी मंत्री का पुतला फूंका:सर्व समाज ने उपखंड की मांग पर निकाली विशाल विरोध रैली

गुढ़ागौड़जी में आंदोलन तेज, सीएम-प्रभारी मंत्री का पुतला फूंका:सर्व समाज ने उपखंड की मांग पर निकाली विशाल विरोध रैली

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी में उपखंड का दर्जा देने और राजस्व मामलों की स्थानीय सुनवाई की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को और तेज हो गया। सर्व समाज के आह्वान पर कस्बे में एक विशाल विरोध रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, अधिवक्ता, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।

यह रैली तहसील परिसर से शुरू हुई और कस्बे के प्रमुख मार्गों तथा मुख्य बाजार से होते हुए भोड़की चौराहे तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूबेदार याकूब अली ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान गुढ़ागौड़जी में एसीएम कार्यालय स्थापित करने और उपखंड कार्यालय खोलने की मांग उठाई गई। युवा नेता जेपी महला के अनुसार, भोड़की चौराहे पर मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के निर्णय का विरोध जताया गया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका तर्क था कि राजस्व मामलों की सुनवाई उदयपुरवाटी में किए जाने से हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होगी।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार गुढ़ागौड़जी में स्थानीय स्तर पर सुनवाई की व्यवस्था और उपखंड की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा। रैली के बाद सभी प्रदर्शनकारी दोबारा तहसील परिसर पहुंचे, जहां उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

Related Articles