[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिरानी खेल मैदान निर्माण में अनियमितता के आरोप:निर्माण कार्यों के जांच की मांग, ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिरानी खेल मैदान निर्माण में अनियमितता के आरोप:निर्माण कार्यों के जांच की मांग, ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चिरानी खेल मैदान निर्माण में अनियमितता के आरोप:निर्माण कार्यों के जांच की मांग, ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी के चिरानी गांव स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में चल रहे निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने रामनिवास लादी के नेतृत्व में विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने के आरोप

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया- स्कूल के खेल मैदान में ट्रैक निर्माण के लिए विधायक कोष से 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। उनका कहना है कि यदि अभी गुणवत्ता की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में खेल मैदान उपयोग के योग्य नहीं रहेगा।

ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि जब गांव के युवा और स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों के संबंध में जानकारी लेने के लिए ठेकेदार और सरपंच से संपर्क करते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

निर्माण कार्य की जांच करने की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच करवाई जाए और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच हो। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए।

आंदोलन की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो वे निर्माण कार्य रुकवाकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने जल्द मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय रामनिवास लादी, दीपक फौजी, संदीप कुमार, पंकज, अनिल, अजीत, शेर सिंह, संदीप लादी, अजय कुमार, रामनरेश, राजेंद्र बिवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles