रानोली में रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, 12 यात्री घायल:जयपुर से सुजानगढ़ जा रही थी, घायलों को पलसाना ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, कुल 34 सवार थे
रानोली में रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, 12 यात्री घायल:जयपुर से सुजानगढ़ जा रही थी, घायलों को पलसाना ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, कुल 34 सवार थे
रानौली : रानोली के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 52 पर शुक्रवार सुबह जयपुर से सुजानगढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 12 यात्री घायल हो गए।
बस में कुल 34 यात्री सवार थे
बस के आगे चल रहे ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही रोडवेज बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के समय बस में कुल 34 यात्री सवार थे।

करीब 12 लोग घायल
घायलों में मयंक, ओमप्रकाश, सचिन, धर्मेंद्र, शंकर, शीशराम, अंतिमा, चंदा, पदमा और राज वर्मा सहित करीब 12 लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तुरंत पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आगे रेफर करने की तैयारी की गई।

ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा
घटना की जानकारी मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने को दुर्घटना का कारण बताया गया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2299867


