डॉ. जसवंत सिंह शेखावत के जन्मदिन पर गौसेवा से हुई दिन की शुरुआत
पिलानी की गौशालाओं में गायों को खिलाया केला, हरी सब्जियां, चारा, गुड़ और दलिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी में डॉ. जसवंत सिंह शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को पिलानी क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्मदिन के मौके पर परिवार एवं साथियों ने सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए गौशालाओं में पहुंचकर गायों को केला, हरी सब्जियां, चारा, गुड़ एवं दलिया खिलाया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत ने कहा कि बेटे डॉ. जसवंत सिंह शेखावत के जन्मदिन की शुरुआत गौसेवा के साथ करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है और गौसेवा को सेवा एवं पुण्य का कार्य माना गया है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को गौसेवा के माध्यम से मनाने से समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।
गौशालाओं में पहुंचकर सभी ने गायों को अपने हाथों से विभिन्न खाद्य सामग्री खिलाई तथा गौसेवा कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में डॉ. जसवंत सिंह शेखावत, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, सुनील झेरली, जीतू सिंह, सिद्धार्थ जाखड़, गोरधन कुमावत, जयदीप राठौड़ एवं माई महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने डॉ. जसवंत सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित गौसेवा कार्यक्रम ने सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298667


