[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया हिरना विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया हिरना विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया हिरना विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

सीकर : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने फतेहपुर क्षेत्र के हिरना गांव स्थित शहीद विष्णु शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है और सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को अधिक आर्थिक सहायता देने के प्रयासों की जानकारी दी।

उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद ने की। इस अवसर पर श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, महावीरनाथ महाराज, महिपाल सिंह महला, पूर्व सरपंच सवाई सिंह सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles