हवन-पूजन के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, शहीद परिवार का हुआ सम्मान
हवन-पूजन के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, शहीद परिवार का हुआ सम्मान
झुंझुनूं : वार्ड 51 स्थित शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी में गुरुवार को शिव परिवार, खाटू श्यामजी, हनुमानजी और पितरजी महाराज की मूर्तियों की वैदिक विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हवन-पूजन और मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं और शहीदों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में शहीद वीरांगना को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा शहीद पुत्र राकेश सैनी का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298676


