गोपीकृष्ण बूबना नवलगढ फेस्टीवल के ब्राण्ड एंबेसडर नियुक्त किए गए
गोपीकृष्ण बूबना नवलगढ फेस्टीवल के ब्राण्ड एंबेसडर नियुक्त किए गए
नवलगढ़ : क़स्बे के निवासी तथा बंबई प्रवासी प्रसिद्ध भामाशाह राम प्रकाश बूबना के अनुज गोपीकृष्ण बूबना नवलगढ फेस्टीवल के ब्राण्ड एंबेसडर व कार्यक्रम संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड़ नियुक्त किये गये। बूबना बंबई के महानुभावों को फेस्टीवल मे भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका जांगिड़ हवेली मे डाॅ दयाशंकर जांगिड़ व डाॅ मनीष ने स्वागत किया। हवेली की सुंदरता देखकर बूबना अभिभूत हुये। उन्होंने डूण्डलोद स्थित राॅक्स एंड डयूनस जांगिड़ फार्म हाउस का भी अवलोकन किया और रेगिस्तान मे इस प्रकार के फार्म हाउस को देखकर खुशी जताई।
रामप्रकाश डूबना का गायत्री मंदिर में भी कृष्ण कुमार दायमा व अन्य ट्रस्टियों द्वारा भी सम्मान किया गया। उनके साथ बंबई से राज ठाकरे के सहयोगी व प्रसिद्ध व्यंग्यकार डाॅ वागीश सारस्वत व उनकी धर्मपत्नि कत्थक नृत्यांगना दुर्गेशनी सारस्वत उपस्थित थी। सभी ने राजस्थान के भव्य नगर नवलगढ की प्रशंसा की। डाॅ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि नवलगढ क्लब के सौजन्य से 15, 16 व 17 नवंबर 2026 को भव्य नवलगढ फेस्टीवल का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम नवलगढ के पर्यटक विकास हवेलियों के संरक्षण व शहर के विकास के उद्देश्य से किया जा रहा है जिसमें विदेशी पर्यटक भी आमंत्रित किये गये है बंबई, कलकत्ता व सूरत आदि शहरो से प्रवासी बंधु भी आमंत्रित किये गये है। कार्यक्रम के पोस्टर व आडियो वीडियो क्लीप का विमोचन भी बूबना जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति नवलगढ की विरासत की झलक व नवलगढ में नव निर्माण का अवलोकन आदि कार्यक्रम रखे गये है। शहर के गणमान्य लोग व सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में जूटी हुई है। पंजीकरण भी शुरू हो गये है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298624


