[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में आज से शनिदेव महाराज का विशाल जागरण, कल भंडारा व मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में आज से शनिदेव महाराज का विशाल जागरण, कल भंडारा व मेला

सिंघाना में आज से शनिदेव महाराज का विशाल जागरण, कल भंडारा व मेला

सिंघाना : शनि मंदिर सिंघाना में सर्व समाज के तत्वावधान में “एक शाम शनिदेव जी महाराज के नाम” कार्यक्रम के तहत 7 अगस्त को विशाल जागरण एवं 8 अगस्त को विशाल भंडारा और मेले का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार शुक्रवार रात 9:15 बजे से भव्य जागरण एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक शनिदेव महाराज सहित विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसके बाद शनिवार सुबह 11:15 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा तथा दिनभर मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु शनिदेव महाराज के दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति एवं सर्व समाज ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles