संत गुरु रविदास जयंती वर्ष पर मंड्रेला में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, समरसता का दिया संदेश
संत गुरु रविदास जयंती वर्ष पर मंड्रेला में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, समरसता का दिया संदेश
मंड्रेला : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुमान पार्क से शुरू हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और अतिथियों के सम्मान के साथ सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् रामसिंह बोला, सत्यनारायण सैनी और अमरचंद कानोड़िया को सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यात्रा प्रभारी रवि सैनी, बाबूलाल वर्मा, विनोद सिंह निर्वाण, बबलू सिंह शेखावत तथा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और मानवता का प्रतीक है। वहीं विनोद सिंह निर्वाण और बबलू सिंह शेखावत ने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकता, प्रेम और सामाजिक सौहार्द की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक भेदभाव मिटाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298624


