डोकवा पंचायत को राजगढ़ तहसील में शामिल करने की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 16 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम
डोकवा पंचायत को राजगढ़ तहसील में शामिल करने की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 16 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम
सादुलपुर : सादुलपुर में ग्राम पंचायत डोकवा के ग्रामीणों ने अपनी पंचायत को वापस राजगढ़ तहसील में शामिल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजगढ़ को ज्ञापन सौंपा और उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त 2026 तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
ददरेवा में शामिल करने का विरोध किया
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2023 में ददरेवा उप-तहसील का पुनर्गठन किया गया था, जिसका उद्घाटन अक्टूबर 2023 में हुआ। इसी पुनर्गठन के दौरान ग्राम पंचायत डोकवा को ददरेवा उप-तहसील में शामिल कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्णय भौगोलिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टियों से अनुचित है।
ज्ञापन में बताया गया है कि उप-तहसील के गठन के समय कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी की गई। इनमें भौगोलिक स्थिति, तहसील मुख्यालय से दूरी, सड़क संपर्क, आवागमन की सुविधा, अन्य सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता, व्यापारिक गतिविधियां और बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ददरेवा उप-तहसील के क्षेत्र का पुनर्गठन कर ग्राम पंचायत डोकवा को वापस राजगढ़ तहसील में शामिल किया जाए। उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त 2026 तक उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन और बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राम पंचायत डोकवा के मंजीत डोकवा, राय सिंह, सुनील, सत्यवीर, जगदीश, प्रदीप, सुरेंद्र, सोमवीर, जले सिंह, नरेंद्र, सुरेंद्र राजू सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298518

