[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में निजी बसों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:382 बसें ठप, वार्ता विफल; रोडवेज ने बढ़ाईं अतिरिक्त बसें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में निजी बसों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:382 बसें ठप, वार्ता विफल; रोडवेज ने बढ़ाईं अतिरिक्त बसें

सरदारशहर में निजी बसों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी:382 बसें ठप, वार्ता विफल; रोडवेज ने बढ़ाईं अतिरिक्त बसें

सरदारशहर : सरदारशहर में निजी बस संचालकों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। कृष्णा कच्चा बस स्टैंड पर बस यूनियन और रेहड़ी यूनियन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण क्षेत्र की 382 निजी बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। इससे हजारों यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और बस स्टैंड सूना नजर आया।

यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने चूरू-सरदारशहर तथा बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया। हालांकि, इससे कुछ यात्रियों को राहत मिली, लेकिन निजी बसों के बंद रहने से अधिकांश ग्रामीण रूट प्रभावित रहे।

बस स्टैंड परिसर में टेंट लगाकर धरना जारी

हड़ताल के तीसरे दिन बस संचालकों ने बस स्टैंड परिसर में टेंट लगाकर धरना जारी रखा। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। आंदोलन को टेंपो यूनियन और कच्चा बस स्टैंड व्यापार मंडल का भी समर्थन मिला।

बस यूनियन के पदाधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, जाबिर खान और मनीराम भादू ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से बात की गई है। तहसीलदार मुकुल टाक ने बताया कि प्रशासन व्यवस्था सुधारने और जल्द समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा जिन सब्जी विक्रेताओं को टोकन जारी किए गए हैं, उनके संबंध में विचार किया जा रहा है।

रेहड़ियों के कारण बसों के संचालन में बाधा

बस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग बस स्टैंड परिसर में संचालित सभी सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियों को हटाकर अन्य स्थान पर स्थापित करने की है। उन्होंने कहा कि रेहड़ियों के कारण बसों के संचालन में बाधा आती है, यात्रियों को परेशानी होती है और कई बार विवाद व मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस मामले को लेकर हुई बैठक में भानीपुरा तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी और थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles