[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को हटाने के विरोध में प्रदर्शन

चूरू : छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चूरू के लोहिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर चल रहा आंदोलन गुरुवार को और उग्र हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी बीच छात्र नेता अनिल बुड़ानिया आमरण अनशन पर बैठ गए, जबकि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने वीडियो कॉल के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों से बात कर अपना समर्थन जताया।

भूख हड़ताल के बाद बढ़ा विरोध

एनएसयूआई के छात्र नेता पुलकित चौधरी और सुरेंद्र बरोड़ छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आमरण भूख हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

छात्रों से संवाद की उठी मांग

प्रदर्शन में शामिल पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से छात्रों से जल्द वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान करने तथा आंदोलन समाप्त कराने की अपील की।

अनिल बुड़ानिया भी आमरण अनशन पर बैठे

आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए छात्र नेता अनिल बुड़ानिया ने आमरण अनशन शुरू कर धरना स्थल पर बैठने की घोषणा की। प्रदर्शन में पार्षद अंजनी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, महेश ढूकिया, आदिल गौरी, अनिश खान, तौफीक खान, अमन डोकवा, राकेश कस्वां, राकेश बॉयल, अंकित, इजाज खान, राकेश सिरसली, सूफियान और अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रफीक मंडेलिया ने वीडियो कॉल कर दिया समर्थन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने वीडियो कॉल के माध्यम से अनशन स्थल पर बैठे छात्र नेताओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग पूरी तरह जायज है और कांग्रेस इस संघर्ष में छात्रों के साथ खड़ी है। मंडेलिया ने सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हठधर्मिता का कोई स्थान नहीं है और छात्रों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

Related Articles