नीमकाथाना में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी:शाहपुरा रोड से तीन मंजिला इमारतें हटाई; वाहनों को बाईपास होकर डायवर्ट किया
नीमकाथाना में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी:शाहपुरा रोड से तीन मंजिला इमारतें हटाई; वाहनों को बाईपास होकर डायवर्ट किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना प्रशासन की लगातार अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। शहर में अब का सबसे बड़ा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही पहले हटाये गए अतिक्रमण का मलबा की पोकलेन मशीन, जेसीबी मशीन व डंपर ओर ट्रैक्टर ट्रालियों से हटाया जा रहा है जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सके।
प्रशासन ने बुधवार देर शाम को जिला अस्पताल के पास अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने 4 मंजिला बंसल टॉवर को हटाया था। वही आज गुरुवार को भी अतिक्रमण की कार्रवाई हुई। 2 बिल्डिंगों को हटाया गया। शाहपुरा रोड़ पर 2 बड़ी 3 मंजिला बिल्डिंग को हटाया गया। इस दौरान सड़क का ट्रैफिक रोका गया।

2 घंटे में इमारतों से अतिक्रमण हटाया
हैम्बर मशीन। पोकलेन मशीन की सहायता से 2 घंटे में इन इमारतों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद शहर की सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है। शहर मलबे में तब्दील हो गया है। कई करोड़ो का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। खेतड़ी रोड से शाहपुरा रोड़ तक दुकानों, इमारतों, कॉम्प्लेक्स, कई शोरूम ओर मकानों को तोड़ा गया है।
अब फिलहाल बिखरे मलबे को हटाया जा रहा है। शहर में अभी बड़े वाहनों को प्रवेश नही दिया जा रहा है। जयपुर, सीकर, उदयपुरवाटी जाने वाले वाहनों को बाईपास होकर डायवर्ट किया गया है। खेतड़ी मोड़ पर सुरक्षा के मध्यनजर रखते हुए पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए हैं ताकि वाहन अतिक्रमण क्षेत्र में नही जा सके और रास्ता ओर अवरुद्ध नही हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298517

