शेखावाटी यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा:एडम बिल्डिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा:एडम बिल्डिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के कटराथल में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव शुरू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी की एडम बिल्डिंग पर चढ़ गए। वहीं कार्यकर्ताओं ने चैनल गेट को धक्का देकर खोलने की भी कोशिश की, फिर सीढ़ियों पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
उनका आरोप है कि लंबे समय से छात्रों की मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए छात्रसंघ चुनाव जल्द कराए जाएं और छात्र समस्याओं का समाधान किया जाए। दरअसल, राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। शेखावाटी यूनिवर्सिटी (PDUSU) में प्रदर्शन के दौरान ABVP के कार्यकर्ता VC को ज्ञापन देने जाने लगे तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने चैनल गेट बंद कर दिया। इसके बाद ABVP के कार्यकर्ता गेट की मुंडेर पर चढ़ गए और मुख्य बिल्डिंग की सीढ़ियों पर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से यूनिवर्सिटी प्रशासन बेलगाम
ABVP के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उत्तम चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से यूनिवर्सिटी प्रशासन बेलगाम हो गया है। AC ऑफिस में बैठकर स्टूडेंट्स से जुड़े कोई भी आदेश निकाल दिए जाते हैं। स्टूडेंट्स की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राेजाना एग्जाम रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, क्योंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन निरंकुश हो गया है।
एडमिन ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठकर दिया धरना
इससे पहले शेखावाटी यूनिवर्सिटी कैंपस में आज(गुरुवार) सुबह ABVP के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ABVP के कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और उच्च शिक्षा प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने एडमिन ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठकर धरना शुरू कर दिया और मांगें पूरी होने तक हटने से मना कर दिया।
छात्रसंघ चुनावों के अभाव में स्टूडेंट्स का हो रहा शोषण
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ABVP के विभाग संगठन मंत्री अभिनव सिंह ने कहा कि पूरे राजस्थान में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बंद पड़े हैं, जिसके कारण सभी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की समस्याओं और मुद्दों पर सही तरीके से सुनवाई नहीं हो पा रही है। छात्रसंघ चुनावों के अभाव में आम छात्रों का शोषण हो रहा है।
चुनाव बंद होने से राजनीति में युवा नेतृत्व कमजोर
कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के जरिए यूनिवर्सिटी से लोकतांत्रिक और सशक्त नेतृत्व तैयार होता है। चुनाव बंद होने से राजनीति में युवा नेतृत्व कमजोर हुआ है और स्टूडेंट्स की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार ने जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान ऐहतियातन पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298516

