श्मशान भूमि में फैली गंदगी को लेकर किया प्रदर्शन
सांसी समाज ने दी आन्दोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ : सांसी समाज लोगों ने गुरुवार को ठरड़ा रोड पर नगर परिषद के डंपिंग यार्ड के पास बने सांसी समाज के श्मशान में फैली गंदगी को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिषद के एटीपी उदय सिंह को दिए ज्ञापन में समाज के महेश सांसी ने बताया कि साईं नाथ मंदिर व पंचमुखी बालाजी के पास सांसी समाज की श्मशान भूमि में गंदगी फैली होने के कारण यहां जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारी कचरा डालते हैं। सांसी ने बताया कि यह समस्या पुरानी है। 2023 इस समस्या को लेकर उन्होंने आंदोलन भी किया था। तब उन्हें समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
सांसी ने बताया कि उनके श्मशान में जाने का रास्ता भी बंद पड़ा है। समाज में किसी का निधन होने पर अन्तिम संस्कार करना भी दूभर हो जाता है। ज्ञापन में चेताया कि अगर समाधान नहीं हुआ, तो समाज के लोगों को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आन्दोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में मदनलाल सांसी, मोहनलाल, सुरेश कुमार, अजय, राजा, मुकेश, रूपाराम, सोहनलाल, ज्ञानचंद, विजय कुमार, कालूराम ,सुनील जोनी आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298142


