[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के जीणमाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध:दुकानदारों ने वन विभाग के ऑफिस पर लगाए नारे; कार्रवाई में भेदभाव के आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के जीणमाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध:दुकानदारों ने वन विभाग के ऑफिस पर लगाए नारे; कार्रवाई में भेदभाव के आरोप

सीकर के जीणमाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध:दुकानदारों ने वन विभाग के ऑफिस पर लगाए नारे; कार्रवाई में भेदभाव के आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के जीणमाता में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों ने विरोध जताया है। जीणमाता के बाहर दुकान लगाने वाले कई दुकानदार सीकर स्थित वन विभाग के कार्यालय में बुधवार को पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। दुकानदारों ने दांता रेंज के फोरेस्ट ऑफिसर पर वर्ग विशेष के रेहड़ी-ठेले वाले और अस्थायी दुकानदारों पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

जांच और कार्रवाई की मांग

दर्जनों की संख्या में रेहड़ी और अस्थाई दुकानदार DFO ऑफिस पहुंचे। दुकानदारों ने कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और एक समान कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों के साथ आए धीरेंद्र वर्मा ने बताया- जीणमाता में कई दुकानदारों के परिवार कई सालों से तिरपाल लगाकर अस्थायी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने 30 जुलाई को रेंज अधिकारी की मौजूदगी में वर्ग विशेष के दुकानदारों को वन भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए हटा दिया।

दुकानदारों का आरोप है कि जहां कार्रवाई की गई। उसी जगह वन विभाग की जमीन पर संचालित अन्य सैकड़ों दुकानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित दुकानदारों ने कहा- अस्थायी दुकानें लगाने के लिए ग्राम पंचायत शुल्क भी लेती रही है। दुकानदारों की मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वन विभाग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है तो सभी दुकानों पर समान रूप से नियम लागू किए जाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet