नवलगढ़ रोड पर क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कार्य रात्रिकाल में जारी
नवलगढ़ रोड पर क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कार्य रात्रिकाल में जारी
सीकर : नवलगढ़ रोड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिला कलक्टर के स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। मार्ग पर दिन के समय अत्यधिक यातायात रहने के कारण आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य रात्रिकाल में कराया जा रहा है। साथ ही, यह क्षेत्र जलभराव संभावित होने के कारण वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियों के साथ कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है तथा इसे शीघ्र पूर्ण कर प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु एवं नियमित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295464


