श्री बाबा राम सा मंदिर प्रांगण में हुआ श्री जीण माता कथा के पोस्टर का विमोचन
श्री बाबा राम सा मंदिर प्रांगण में हुआ श्री जीण माता कथा के पोस्टर का विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : श्री बाबा राम सा मंदिर प्रांगण में मंगलवार शाम श्री जीण माता कथा के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि श्री जीण माता कथा का आयोजन 13 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक श्री बाबा राम सा मंदिर, नवलगढ़ में होगा। कथा का वाचन विख्यात प्रवचन एवं करनी कथा वाचक महंत श्री करणी प्रताप महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 7 बजे घेर का मंदिर, नया बाजार से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल श्री बाबा राम सा मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कथा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
पोस्टर विमोचन समारोह में हरीश हिंदुस्तानी, दीपक शर्मा, लाल चोखानी, राजेंद्र सिंह जोधा, शंकर जडीया, सत्येंद्र सिंह, मनजीत सिंह, मुरारी गुर्जर, महेश, महेंद्र कुमावत, आजाद बेनीवाल, हीरालाल मीणा, अशोक शर्मा, पन्ने सिंह, परमेश्वर लाल, मुकेश शर्मा, जयराम सैनी, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा एवं कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295461


