जैतूसर के स्कूल से मिड-डे मील का सामान चोरी:प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायत दी; पहले भी चार बार हो चुकी घटनाएं
जैतूसर के स्कूल से मिड-डे मील का सामान चोरी:प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायत दी; पहले भी चार बार हो चुकी घटनाएं
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र की रींगस सीमा पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी बीसावाली में चोरी हुई। मंगलवार शाम को प्रधानाध्यापक राकेश बाजिया ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार बाजिया पुत्र सरदार सिंह बाजिया, निवासी देवीपुरा ने शिकायत में बताया कि स्कूल में दीपावली की छुट्टियां चल रही थीं। मुख्य दरवाजे, कार्यालयों, कमरों और पोषाहार स्टॉक कक्ष पर ताले लगे थे।
सिलेंडर और अन्य सामान गायब मिला
ताले टूटने की सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे। पोषाहार स्टॉक रूम के ताले की आगल और कुंडी टूटी मिली। ताला और टूटी आगल फर्श पर पड़े थे। सामान की जांच में मिड-डे मील बनाने में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर और अन्य सामान गायब मिला।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में इससे पहले भी चार बार चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं में से किसी का खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, सीकर; मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, खंडेला; और पीईईओ जैतूसर को भी शिकायत दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2525129

