[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:देवर घायल; जयपुर जा रहे थे, गणपति धाम के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:देवर घायल; जयपुर जा रहे थे, गणपति धाम के पास हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:देवर घायल; जयपुर जा रहे थे, गणपति धाम के पास हादसा

रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर गणपति धाम सरगोठ के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका देवर घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, कविता देवी (30) अपने देवर प्रमोद कुमार (22) के साथ बाइक से जोगियों की ढाणी, तन ढ्यालास स्थित घर से जयपुर जा रही थीं। गणपति धाम के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

घायल देवर का अस्पताल में इलाज जारी

दोनों को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने कविता देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार को अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। कविता देवी के शव का पोस्टमॉर्टम 11 नवंबर को किया जाएगा। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22