डंपर-थार की टक्कर में दो युवकों की मौत:बोसाना के चेजारा मोड़ पर हुआ हादसा, विदेश से MBBS कर रहे विकास और नवविवाहित जितेंद्र ने गंवाई जान
डंपर-थार की टक्कर में दो युवकों की मौत:बोसाना के चेजारा मोड़ पर हुआ हादसा, विदेश से MBBS कर रहे विकास और नवविवाहित जितेंद्र ने गंवाई जान
धोद : दीपावली के एक दिन बाद सोमवार रात बोसाना के चेजारा मोड़ पर डंपर और थार गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में थार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बोसाना निवासी जितेंद्र सेवदा (24) और नेतड़ की ढाणी निवासी विकास नेतड़ (27) के रूप में हुई है। दोनों की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
लोसल से बोसाना आ रहे थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक थार गाड़ी से लोसल की तरफ से बोसाना आ रहे थे। इसी दौरान धोद की ओर से आ रहे डंपर ने चेजारा मोड़ के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लोसल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर कर दिया गया। सीकर में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विदेश से MBBS कर रहा था विकास
हादसे में जान गंवाने वाले विकास नेतड़ ने विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में उसकी इंटर्नशिप चल रही थी। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। वहीं, जितेंद्र सेवदा भी अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी को अभी महज दो साल हुए थे। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
दीपावली पर जिन घरों में खुशियों का माहौल था, वहां हादसे के बाद मातम छा गया। एक ओर विकास के डॉक्टर बनने के सपने अधूरे रह गए, तो दूसरी ओर जितेंद्र का नवविवाहित जीवन असमय समाप्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे से बोसाना सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2525125

