[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BSF जवान का कैंसर से निधन:बेटे ने दी मुखाग्नि, BSF के जवानों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

BSF जवान का कैंसर से निधन:बेटे ने दी मुखाग्नि, BSF के जवानों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

BSF जवान का कैंसर से निधन:बेटे ने दी मुखाग्नि, BSF के जवानों ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सादुलपुर : सादुलपुर के चांदगोठी गांव के रहने वाले और जैसलमेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज जवान सुमेर सिंह पूनिया (56) का कैंसर के कारण निधन हो गया। वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुमेर सिंह ने अपने जीवन के 38 साल देश की सीमाओं की सुरक्षा में समर्पित कर दिए थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तिरंगे में लिपटकर आया पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

जवान सुमेर सिंह पूनिया के निधन की सूचना मिलते ही चांदगोठी और आसपास के गांवों में मातम छा गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर उमड़ पड़े। राष्ट्रध्वज तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘सुमेर सिंह अमर रहें’ के गगनभेदी नारों के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेटे ने दी मुखाग्नि, BSF के जवानों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिसार से आए बीएसएफ के इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। जवानों ने हवा में गोलियां दागकर और मातमी धुन बजाकर दिवंगत वीर को विदाई दी। इसके बाद दिवंगत जवान के पुत्र सतीश पूनिया ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण

शहीद तुल्य जवान की अंतिम यात्रा में हमीरवास थाना अधिकारी सतपाल बिश्नोई, सरपंच भरत सिंह, इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष (सादुलपुर) रोहित पूनिया, डॉ. सज्जन पूनिया, डॉ. शीशराम पूनिया, महेंद्र पूनिया और धनसिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि सुमेर सिंह पूनिया ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा। वे क्षेत्र के युवाओं के लिए देशसेवा का एक बड़ा और प्रेरणादायी उदाहरण बने रहेंगे।

Related Articles