मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, धीरासर में 13 माह पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की शुरुआत
मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, धीरासर में 13 माह पुरानी जलभराव समस्या के समाधान की शुरुआत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मंडावा तहसील के धीरासर गांव में पिछले करीब 13 महीनों से मुख्य रास्ते पर बरसात का पानी जमा होने से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर सोख्ता कुआँ (सोख्ता गड्ढा) निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
मेघवाल समाज चेतना संस्थान के मंडावा तहसील अध्यक्ष उम्मेद गर्वा ने बताया कि समस्या को लेकर ग्राम सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर बोरिंग मशीन लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सोख्ता कुआँ बनने से बरसात के दौरान मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी और आमजन, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस अवसर पर अनिल, मुकेश, डालाराम, भगतराम, किशोर, दिनेश, सरजीत, विजय, अमित, अभिषेक, रामनिवास, दिलीप, जयपाल मेघवाल, सुभाष, प्रदीप, अंकू, ट्रोलजीत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295352


